Wednesday, June 5, 2019

जमात

इश्क़ में तन्हाईयाँ और बढ़ गयी
ये दीवारें बहरी क्या हो गयी।

अक्स नही दिखता अब दर्पण में
ये सोच मैली क्या हो गयी।

रौशन नही होती रात अब जुगनुओं से
घर मे चिरगों की कमी क्या हो गयी।

हिफाजत नही होती अब इश्क़ की
शहर में भेड़ियों की जमात क्या हो गयी।